बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग की स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की छात्रा डॉ. अभिलाषा सिंह ने अपने शोध विषय “रेट्रोरेक्टल गैंग्लियोन्योमा : ए रेयर न्यूरोजेनिक ट्यूमर इन हिडन स्पेस” पर आईएमए की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आईएमए यूपीकॉन-सेकेंड में उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के साथ विभाग एवं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजनीश पटानिया तथा जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शरद सेठ ने डॉ. अभिलाषा सिंह को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक उपलब्धियां न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान एवं शोध क्षमता को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं।
Leave a Reply