• Home
  • |
  • Gallery
  • |
  • Admission Enquiry
  • |
  • Committees/Cells
  • |
  • RTI
  • |
  • Grievance Redressal
  • |
  • |
  • Anti Ragging
  • |
  • Contact
Logo



Logo
Logo

एयरप्रो (AirPro) एनेस्थीसिया CME एवं एयरवे मैनेजमेंट वर्कशॉप का सफल आयोजन

July 13, 2026Latest Events, Rohilkhand Medical College & Hospitalby BIU

बरेली, 12 जुलाई 2026: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा “AirPro – Anaesthesia CME & Workshop” का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य एनेस्थीसिया विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों को आधुनिक एयरवे मैनेजमेंट की नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण देकर जटिल एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर उपचार के लिए तैयार करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में निरंतर विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों के साथ चिकित्सकों का अद्यतन ज्ञान एवं कौशल मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एनेस्थीसिया विभाग की इस शैक्षणिक पहल की सराहना की।

कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन प्रोफेसर डॉ. ज्योत्सना पाठक, को-ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन प्रोफेसर डॉ. तनु अरोड़ा तथा ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अंशु अग्रवाल रहीं।कार्यशाला में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ. तन्मय तिवारी, डॉ. मनोज चौरसिया, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ. नीलकमल मिश्रा एवं डॉ. मनीष कुमार सिंह ने कठिन एयरवे मैनेजमेंट, वीडियो लैरिंगोस्कोपी, फाइबरऑप्टिक इंट्यूबेशन, एयरवे अल्ट्रासाउंड तथा अन्य आधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जटिल परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी एयरवे प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी दी।विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में मरीजों की सुरक्षा और उपचार की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे चिकित्सकों के क्लिनिकल कौशल में वृद्धि होगी तथा गंभीर मरीजों के उपचार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

अंत में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अंशु अग्रवाल ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. रजनीश पाठक, डॉ. के. राम, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. निहारिका अरोड़ा, डॉ. आकाश गुप्ता, डॉ. भावना सिंह, डॉ. हर्षिता लाल, डॉ. अम्मा राजत, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्री तस्लीम खान, एनेस्थीसिया विभाग के अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे।

Previous

22 माह के शिशु पर दुर्लभ प्लाज़्माफेरेसिस प्रक्रिया सफल, बरेली मंडल में पहली बार बना नया चिकित्सा इतिहास

Next

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts
  • एयरप्रो (AirPro) एनेस्थीसिया CME एवं एयरवे मैनेजमेंट वर्कशॉप का सफल आयोजन
  • 22 माह के शिशु पर दुर्लभ प्लाज़्माफेरेसिस प्रक्रिया सफल, बरेली मंडल में पहली बार बना नया चिकित्सा इतिहास
  • Fire Extinguisher Mock Drill was conducted at Rohilkhand College of Nursing, Bareilly
  • Institute of Dental Sciences Wins ‘Best Community Project of the Year’ at World Dental Conference 2026
  • Dr. Vidhina B. Patil Receives “Student of the Year 2026” Award
Recent Comments
    BAREILLY INTERNATIONAL UNIVERSITY
    ADDRESS

    Pilibhit Bypass Road Bareilly, Uttar Pradesh 243006 India

    CALL US

    0581-2526153, 9105500404

    EMAIL

    info@biu.edu.in

    Quick Links
    NMC DCI INC PCI UGC DigiLocker How To Apply Career Brochure Image Gallery Contact Us Examination Form Enrollment Form Registration Online Entrance Exam

    Bareilly International University, Bareilly is established in accordance to UGC Act 1956 by the Uttar Pradesh Govt. Act No. 26 of 2016 dated 16th Sept 2016. The University has commenced academic activities from session 2016-17 with various courses.

    Read more
    Google Map

    Copyright ©2023-2024 Bareilly International University | All Rights Reserved