बरेली, 14 अगस्त 2026: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बरेली में आज “AI in Medicine” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मेडिकल इंफॉर्मेटिसियन डॉ. सैयद तिर्मिजी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका और इसकी संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
डॉ. सैयद तिर्मिजी को Internal Medicine तथा Medical Informatics के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अमेरिका के विभिन्न अस्पतालों में नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया तथा मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स और Patient Safety के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भारत में Max Healthcare Network एवं Rajiv Gandhi Cancer Hospital में स्वास्थ्य सूचना प्रणाली के कार्यान्वयन में भी योगदान दिया। विशेष व्याख्यान के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में AI के क्लिनिकल प्रैक्टिस, हेल्थकेयर डिलीवरी, मेडिकल एजुकेशन, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा मरीजों की सुरक्षा में संभावित उपयोग पर चर्चा की गई। डॉ. तिर्मिजी ने बताया कि AI आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दक्षता और सुरक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में कॉलेज के HODs, फैकल्टी सदस्यों, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट्स तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डीन/प्रिंसिपल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के बीच ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों एवं चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। AI और चिकित्सा विज्ञान का समन्वय भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
व्याख्यायन के दौरान बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बरेली के प्रो चांसलर डा. अशोक अग्रवाल एवं प्रो वाइस चांसलर डा. किरन अग्रवाल ने डॉण् सैयद तिर्मिजी को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर काॅलेज के प्रधानाचार्य डा. रजनीश पठानिया, डा. शरद सेठ, डा. सीमा सेठ, डा. शालिनी चंद्रा, डा. अभिनव श्रीवास्तव, डा. नितेश मोहन, डा. प्रीति लता राॅय, डा. मेधावी अग्रवाल सहित भारी मात्रा में फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन करने में काॅलेज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री तसलीम खान का योगदान रहा।
Leave a Reply