बरेली, 04 सितंबर 2026: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में स्थित शिव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एक भव्य, भावमय एवं भक्तिमय उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
इस अवसर पर संस्थान के मेडिकल, नर्सिंग, डेंटल कॉलेज और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं और जीवन दर्शन से जुड़ी मनमोहक लघु नाटिकाओं, मधुर लोकगीतों एवं आकर्षक समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत भगवान श्री कृष्ण की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर शंख, घंटियों और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा।
महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं, छात्रों और स्टाफ सदस्यों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. चीना गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, डॉ. ज्योति पठानिया, डॉ. शालिनी चंद्रा, मिस करिश्मा गोस्वामी सहित समस्त विभागों के फैकल्टी सदस्य, चिकित्सकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave a Reply