‘बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज एण्ड जर्नलिज्म’ एवं ‘बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट’ (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से शनिवार (मई 04, 2024) को बी.ए (मास कम्यूनिकेशन), बीबीए (फाइनेंस एण्ड टेक्सेशन) एवं बी.कॉम (ऑनर्स) के नए छात्र-छात्राओं के लिए ‘फ्रेशर्स डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इन पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से किया गया था।
उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मोनिका एवं श्वेता शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की वंदना— “हे शारदे माँ, हे शारदे माँ / अज्ञानता से हमें तार दे माँ” से हुआ। मुख्य अतिथि प्रो संजीव कुमार माहेश्वरी, कोर्डिनेटर— NAAC, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए। प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा कि अच्छानागरिक बनने के लिए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।
Recent Comments