• Home
  • |
  • Gallery
  • |
  • Admission Enquiry
  • |
  • Committees/Cells
  • |
  • RTI
  • |
  • Grievance Redressal
  • |
  • |
  • Anti Ragging
  • |
  • Contact
Logo



Logo
Logo

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान एवं मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर का शुभारंभ

March 31, 2026Latest Events, Rohilkhand Medical College & Hospitalby BIU

Rohilkhand Medical College and Hospital में आज निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान तथा मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन बरेली के आयुक्त Bhupendra S Chaudhary द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आयुक्त महोदय ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Vishram Singh ने जनसामान्य से अपील की कि वे इस निःशुल्क टीकाकरण अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
इस अवसर पर Dr. Keshav Agarwal (चांसलर), Dr. Lata Agarwal (वाइस चांसलर) तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी Dr. Prashant Ranjan भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन (मास्टर ऑफ सेरेमनी) Dr. Preeti Lata Rai, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शिशु रोग विभाग द्वारा किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व Dr. Medhavi Agarwal, प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन एवं टीकाकरण नोडल अधिकारी तथा डॉ. प्रीति लता राय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में Dr. Deepak Upadhyaya तथा Dr. Rashmi Katayal सहित अनेक चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर टीकाकरण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके उत्साह में वृद्धि हुई। उल्लेखनीय है कि यह टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर की स्थापना से क्षेत्र में टीकाकरण सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी।

Previous

Ms. Sameera Malik Shines at International Conference: Wins 2nd Prize in Best Poster Presentation

Next

SNAI Election Success: Rohilkhand College of Nursing Secures Joint Secretary Position

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts
  • Inauguration & Expert Talk on Best Practices in Community Health Nursing
  • Nationwide Initiative to Strengthen Newborn Survival: NRP Day Celebrated Across Rohilkhand Medical College & Hospital, Bareilly
  • Academic Excellence Recognized: BIU Nursing Faculty Receive National-Level Awards from Novel Research Academy, Puducherry
  • Launching the faculty of Fine Arts at Bareilly International University in Collaboration with IIP Academy
  • Dr. Sumbul Khan of BIU Receives ‘Best Senior Faculty Award 2025–2026’ at National Level
Recent Comments
    BAREILLY INTERNATIONAL UNIVERSITY
    ADDRESS

    Pilibhit Bypass Road Bareilly, Uttar Pradesh 243006 India

    CALL US

    0581-2526153, 9105500404

    EMAIL

    info@biu.edu.in

    Quick Links
    NMC DCI INC PCI UGC DigiLocker How To Apply Career Brochure Image Gallery Contact Us Examination Form Enrollment Form Registration Online Entrance Exam

    Bareilly International University, Bareilly is established in accordance to UGC Act 1956 by the Uttar Pradesh Govt. Act No. 26 of 2016 dated 16th Sept 2016. The University has commenced academic activities from session 2016-17 with various courses.

    Read more
    Google Map

    Copyright ©2023-2024 Bareilly International University | All Rights Reserved